Site icon Khabribox

राहुल गांधी के समर्थन में जारी प्रर्दशन: अल्मोड़ा में कांग्रेस नें निकाला मशाल जुलूस, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज (गुड्डू) के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना एक बड़ा षड्यंत्र

जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकसभा सांसद राहुल गांधी के लिए एक बड़ा षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही हिंसक रवैया को अख्यितयार कर चुकी हैं। राहुल गांधी द्वारा देश की अनेकता में एकता की धूमिल होती छवि को सुधारने एंव देश के आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी, जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने जैसा घृणित कार्य करके देश के इतिहास में आज के दिन को लोकतंत्र की हत्या के दिन में दर्ज कर दिया हैं। जबकि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था। लेकिन देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तार- तार करके भारतीय संविधान की अवधारणा को समाप्त कर रही हैं। जो कि इस नरेन्द्र मोदी सरकार के पतन का बड़ा कारण बनेगी।

यह लोग रहें शामिल

जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडी पांडे, गीता मेहरा दीपा शाह, शरद साह, वीके पांडे, दिनेश रावत, महेश चंद्र, निर्मल रावत, विपुल कार्की, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, सचिन आर्य, नवीन कनवाल, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार किशन लाल, चंदन कुमाऊनी, अंकित चंद्र, जगदीश भैसोड़ा, महिपाल प्रसाद, दीवान राम, मनोज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, शोभा जोशी, हिमांशु मेहता, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, मयंक बिष्ट, कुलदीप मेर, त्रिलोचन जोशी, गुड्डू बिष्ट आदि लोग शामिल रहें।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन‌ में यह लोग रहें शामिल

प्रदीप बिष्ट, कार्तिक कनवाल, बालाजी रितिक नयाल, गोलू सतवाल, अभिनव विशाल शाह, भरत मेहरा, संजू सिंह, नितिन रावत, पंकज कार्की, दिनेश कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, लोकेश सुपयाल,अमीत बिष्ट,अमन लटवाल, देव, सुनील सिंह, अजय सीन्तयाल, प्रदीप प्रसाद, पंकज बीनवाल, आदित्य जोशी, प्रकाश कपकोटी, चंचल जोशी, हर्षित दुर्गापाल ,अमित नेगी, शुभांशु रौतेला,नवीन कनवाल, मोहन सिंह देवली, सूरज वाणी , आशु ,गौरव, रोहित सत्याल, रुचि कुटेला, करन भाकुनी, संदीप तड़ागी , सूरज वाणी , आशू लोग शामिल रहें।

Exit mobile version