Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: झमाझम बारिश के बाद मौसम में बदलाव, बढ़ी ठिठुरन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। जिससे जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है।

मौसम का बदला मिजाज

इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके साथ ही ठंड में इजाफा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 13.3 और सल्ट में नौ मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। 24 घंटों के भीतर जिला मुख्यालय में 13.3 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। हालांकि दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version