Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 19 लावारिस पशुओं को भेजा बाजपुर गो सदन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर में लगातार लावारिस पशुओं से लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

19 लावारिस पशुओं को भेजा गो सदन

जिस पर अब लोगों के साथ ही पालिका के लिए मुसीबत बने लावारिस जानवरों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं बीते कल शनिवार को नगर पालिका ने 19 लावारिस जानवरों को चार ट्रकों में भरकर बाजपुर स्थित गो सदन भिजवाया।

पशुओं को छोड़ा लावारिस तो होगी कार्रवाई

इस संबंध में ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि कई पशुपालक अपने गैरजरूरी पशुओं को नगर में छोड़ देते हैं, जो गलत है। बताया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भविष्य में नगर में पशुओं को छोड़ने वाले लोगों से उन्हें गो सदन भेजने का खर्च वसूला जाएगा।

Exit mobile version