Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन मुक्ति टीम ने नगर क्षेत्र में चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जनजागरुकता अभियान, की यह अपील

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 25/03/2023 को जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत नगर अल्मोड़ा क्षेत्र में भ्रमण कर 02 बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने के लिए चिन्हित किया गया है।

बीस बच्चों का स्कूल में कराया गया है दाखिला

अल्मोड़ा ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा प्रथम चरण में अब तक 12 बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिनका शीघ्र ही स्कूल में दाखिला कराया जायेगा। 20 बच्चों का अब तक स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है।

पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर के महिला पॉलिटेक्निक, लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला आदि क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से लोगों को ऑपरेशन मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। भिक्षा मांग रहे बच्चों के परिजनों को जागरूक कर अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनका भविष्य संवारा जा सके।

यह लोग रहें शामिल

ऑपरेशन मुक्ति टीम में एएसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश गिरी, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल बालम सिंह व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि रहे।

Exit mobile version