Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रर्दशन जारी, यूथ कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में यहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका।

कहीं यह बात

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने साजिशन कांग्रेस नेता की सदस्यता समाप्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
सोमवार को नगर के शास्त्री चौक में युकां डीडीहाट जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से बोखला गई है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा ने आमजन पर बड़ी छाप छोड़ी है। महंगाई, बेरोजगारी और अग्निवीर जैसे मुद्दों को यात्रा में उठाकर सरकार का असली चेहरा जनता के सामने रखा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देख सरकार ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का काम किया है।

Exit mobile version