Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में पर्यटक की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कसारदेवी घूमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

दिल्ली से आए पर्यटक की मौत-

जानकारी के अनुसार पर्यटक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। जिनकी पहचान नजफगड़ रोशन मंडी, दिल्ली निवासी सुरेंद्र सिंह (55) पुत्र सरदार सिंह के रूप में हुई है। रविवार को वह कसारदेवी घूमने पहुंचे। दोपहर में सुरेंद्र कसारदेवी क्षेत्र में मृत पड़े मिले। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई अंबीराम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सुरेंद्र कब यहां पहुंचे थे और किस जगह पर ठहरे थे। मौत का कारण हार्टअटैक लग रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version