Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल अल्मोड़ा दौरे पर आ रहें हैं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस0एस0 संधु कल अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे है।

यह रहेगा कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव दिनांक 29 मार्च, 2023 को 09:45 बजे रामनगर से प्रस्थान कर 10:15 बजे गरूड़ाबॉज हैलीपैड पहुंचेंगे। 10:35 बजे जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान कार्यों पर चर्चा करेंगे। 11:20 बजे जागेश्वर धाम से प्रस्थान कर 12:15 बजे डीनापानी पहुंचकर हिमाद्री हैण्डलूम का निरीक्षण करेंगे। 12:30 बजे हिमाद्री हैण्डलूम से प्रस्थान कर 1:30 बजे वन विश्राम गृह बिनसर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 1:30 बजे से 3:15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि 3:15 बजे वन विश्राम गृह बिनसर से प्रस्थान कर 04:15 बजे कसार देवी पहुंचकर कसार देवी मन्दिर में श्रद्वालुओं हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। 04:45 बजे कसारदेवी से प्रस्थान कर 05:00 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 05:30 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा से रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version