Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन मुक्ति टीम का “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अभियान जारी, नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्कूलों में करा रहीं दाखिला

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें ” थीम के तहत निरन्तर जनजागरुकता कार्यक्रम/शिक्षा ग्रहण नही कर रहे बच्चों का चिन्हीकरण व स्कूलों में दाखिला कराते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

लमगड़ा पुलिस द्वारा पूर्व में ऑपरेशन मुक्ति के तहत किन्हीं कारणों से शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे 10 बच्चों को चिन्हित कर उनके परिजनों एवं स्थानीय स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया था।

पुलिस का अभियान जारी

आज दिनांक- 28.03.2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा सभी 10 बच्चों को शिक्षा ग्रहण की सामग्री (स्कूल बैग, कॉपी, पेन) वितरित किये गये, जिससे सभी बच्चें व उनके परिजन काफी खुश हुए तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के ऑपरेशन मुक्ति अभियान की सराहना की गयी।

Exit mobile version