Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल संकट से जनता परेशान, नगर‌ से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ रहा जल संकट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। इन‌ दिनों पानी न आने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। गर्मी से लोग‌ पहले ही बेहाल है। ऐसे में पेयजल संकट से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है।

पानी को मचा हाहाकार-

यहां नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पानी को हाहाकार मचा हुआ है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग परेशानी झेल रहे है, हालांकि विभाग की ओर से टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।‌ लेकिन टैंकर का पानी पर्याप्त नहीं होने से लोगों की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ रहीं है। खासकर शादी समारोह वाले घरों में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। जिसके लिए विभाग से पानी की आपूर्ति की मांग की गई है।

Exit mobile version