Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ब्राइट इन कार्नर के पास खड़ी एक बाइक में अराजक तत्वों ने लगाई आग, हुई जलकर खाक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मंगलवार रात अराजक तत्वों ने ब्राइट इन कार्नर में एक बाइक पर आग लगा दी। इससे बाइक जलकर राख हो गई।

पुलिस में दर्ज की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार यहां जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अखिलेश की बाइक में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। घटना का पता अगले दिन बुधवार को चला जब डॉक्टर अपने ड्यूटी के लिये घर से निकले। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी बाइक घर के आगे खड़ी की थी‌।

लोगों ने की यह मांग

वहीं लोगों ने नगर के मोहल्लों में रात के वक्त पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version