Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कार और स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़ंत, स्कूटी सवार घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जाखनदेवी के पास सोमवार देर शाम कार और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

कार और स्कूटी की टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार रानीधारा निवासी हरीश जोशी सोमवार देर शाम स्कूटी से अल्मोड़ा बाजार की ओर आ रहे थे। तभी पांडेखोला की ओर से आ रही एक कार ने ओवरटेक के चलते उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार काफी दूर छिटकर सड़क में जा गिरे। हेमलेट की वजह से वह बाल-बाल बचे। वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Exit mobile version