Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल धामस में मनाया जाएगा ओण दिवस, इन महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धामस में कल एक अप्रैल को ओण दिवस मनाया जाएगा।

ओण दिवस का आयोजन

इस संबंध में स्याही देवी विकास मंच के संस्थापक और संयोजक गजेंद्र पाठक ने बताया कि इसका उद्देश्य वनाग्नि से जंगलों को बचाकर खत्म होते जलस्रोतों को बचाना है ताकि मानव अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को कम किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने 2003 से जंगल बचाने का अभियान शुरू किया था और पिछले वर्ष एक अप्रैल से ओण दिवस मनाने की परंपरा शुरू की है।

इन महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

जिसमें यह भी बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान वनाग्नि रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाली 70 महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग के 10 फायर फाइटर्स को वर्दी, जूते दिए जाएंगे।

Exit mobile version