Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में दिनांक- 31.03.2023 को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे निम्न पुलिस कर्मियों को विदाई देने हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह का आयोजन

1-आनन्द बल्लभ पंत, उ0नि0 दूरसंचार अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 41 वर्ष 02 माह, 10 दिवस)

2- पनी राम, अपर उ0नि0 अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 38 वर्ष 05 माह 15 दिवस)

3- देवेन्द्र प्रसाद, चतुर्थ श्रेणी पुलिस कर्मचारी अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 25 वर्ष, 01 दिवस)

किया सम्मानित

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उक्त पुलिस के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए दीर्घकालीन सेवा के दौरान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन, व ईमानदारी से किये गये कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं समृद्धिशाली हो शुमकामनाएं देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।

यह लोग रहें मौजूद

विदाई समारोह के दौरान जनपद के पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Exit mobile version