Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के यूथ विंग कार्यकताओं ने नशा मुक्ति को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने बीते कल शुक्रवार को अल्मोड़ा में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

यह अभियान नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया। जिसमें चौघानपाटा में आयोजित हस्ताक्षर कार्यक्रम में नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष भगवत आर्य, कार्यकारिणी सदस्य तनुज मेहता, जिला सचिव सूरज आर्य, दीपक भट्ट, रोहित अरोड़ा, दीपक मनराल, कौशल, विशाल मेहता, मनीष मेहता, अभय कुमार, दिनेश पांडे, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version