Site icon Khabribox

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म “सेल्फी” में छाए उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल, बेहतरीन रोल की हो रहीं तारीफ

उत्तराखंड के युवा देश‌ विदेश‌ में अपनी मेहनत से खुब नाम कमा रहे हैं। हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी में उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल बड़े पर्दे पर छा गए हैं।

उत्तराखंड के सुशील ने सेल्फी में किया शानदार अभिनय

इस फिल्म में उन्होंने जिम्मेदार आरटीओ अधिकारी का बेहतरीन रोल निभाया है। अपने शानदार अभिनय से वह काफी छाए हुए हैं। मूल रूप से पौड़ी जिले के लैंसडौन ब्लाॅक के बौंठ गांव निवासी सुशील बौंठियाल का परिवार लखनऊ में रहता है जबकि वह मुंबई में रहते हैं। उनकी आने वाली फिल्म कागज-2 के अलावा वेबसीरीज एके-47 व तिवारी भी जल्द रीलीज होंगी।

Exit mobile version