Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पार्किंग की समस्या होगी दूर, बहुमंजिला पार्किंग का काम हुआ शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में वाहनों की पार्किंग समस्या जल्द दूर होंगी। जल्द लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

पार्किंग का काम शुरू-

इसके लिए टैक्सी स्टैंड के समीप बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण काम शुरू कर दिया गया है। पार्किंग निर्माण काम पूरा होने से लोगों को वाहनों के पार्क करने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बार-बार लगने वाले जाम के झाम से भी निजात मिलने की उम्मीद है। जी हां समस्या के निराकरण को टैक्सी स्टैंड के समीप प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग का कार्यदायी संस्था ने निर्माण काम शुरू कर दिया है। करीब सात करोड़ से अधिक की धनराशि से बनने वाले पार्किंग का निर्माण काम साल भर में पूरा करना है।

Exit mobile version