Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वाई-20 इंडिया के तहत मां अम्बे मेडिकल इंस्टिट्यूट संस्थान में आयोजित हुई चौपाल, युवाओं से कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से वाई-20 इंडिया चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारत देश को जी-20 की मेजबानी मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि

इस कार्यक्रम में धारानौला स्थित मां अम्बे मेडिकल इंस्टिट्यूट संस्थान के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना युवाओं की जिम्मेदारी है, उन्हें शासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। वही जिला संयोजक राजन जोशी ने कहा कि हम सभी युवा गौरवान्वित हैं। भारत देश को जी-20 की मेजबानी मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर चौपाल कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ललित कनवाल, प्रकाश बिष्ट, भावना भट्ट, दीपांशु जोशी, सौम्या दरियाल, अपर्णा आर्या, विजय कुमार, दीक्षिता विद्यार्थी मौजूद रहें।

Exit mobile version