Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरों में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, लोगों पर कर रहें हमला, बढ़ी दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरों तक बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत

वहीं नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर जहां खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं राह चलते लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। स्कूल जाते बच्चों पर भी बंदर हमला कर रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर फसल, सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है।

नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक

यहां नगर के खत्याड़ी, दुगालखोला, रानीधारा, पूर्वी पोखरखाली, पश्चिमी पोखरखाली, ढूंगाधारा, सरकार की आली, नृसिंहबाड़ी आदि इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। जिस पर लोगों ने इन बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

जंगलों में छोड़ने की योजना

वहीं इस संबंध में ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी ने कहा कि बंदरों का बधियाकरण कर उन्हें जंगलों में छोड़ने की योजना है। जल्द इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version