Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पशुओं के लिए जंगल चारा लेने गई महिला पेड़ से गिरी, हायर सेंटर किया रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के बिलवाल गांव निवासी बिंदी देवी (28) सोमवार की सुबह पास ही के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं।

पेड़ से गिरी महिला

तभी वह पेड़ में चढ़ पत्ते तोड़ने लगी। अचानक महिला अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में बेस अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version