Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग में रानीखेत क्लब ने बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब को 136 रनों से हराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत (अल्मोड़ा) में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से यहां सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई है। जिस पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, अनिल गोयल, गोविंद बिष्ट एवं संजय मेहरा, सुमित गोयल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें रानीखेत क्लब की टीम ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब को 136 रनों से परास्त किया। रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। विजय बोरा ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली और नवीन ने नाबाद 35 रन बनाए। बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब के लिए अमित बिष्ट ने चार विकेट और कीर्ति कुमार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसभीड़ा 19.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना पाई।

Exit mobile version