Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कभी धूप तो कभी आसमान में बादलों का लग रहा जमावड़ा, बेमौसम की बारिश भी कर रहीं परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। अप्रैल में भी मौसम अपने बदलते तेवर दिखा रहा है। वहीं बेमौसम की बारिश का दौर कभी भी शुरू हो जा रहा है।

मौसम बदल रहा करवट

वहीं दिन में कभी धूप तो कभी रिमझिम बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कभी अचानक आसमान में बादलों का जमावड़ा लग रहा है। आज भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। ऐसे मौसम से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं ठंड भी बढ़ी है। वहीं आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार बीते कल सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version