Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पानी का संकट: पूर्व सैनिक व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत रावत ने जल संस्थान द्वारा गांव में मंगवाया टैंकर, स्वंय किया वितरित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही पानी के संकट की समस्या बढ़ने से ‌लोगों की समस्या बढ़ रही है।

जल संस्थान द्वारा टैंकर मगवाकर पानी वितरित किया-

यहां स्याल्दे विकासखंड के कैहड़गांव में विगत कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी। यहां हर साल गर्मियों में पानी की समस्या बनी रहती है। इस साल भी पानी की समस्या उसी प्रकार बनी हुई थी। जिस पर पूर्व सैनिक व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत रावत द्वारा ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान द्वारा टैंकर मगवाकर पानी वितरित किया गया।

पानी मिलने से ग्रामीणों ने काफी हद‌‌ तक पाई राहत-

उन्होंने बताया कि कई दिनों से लोगों के द्वारा फोन आ रहे थे कि पानी नहीं आ रहा है। गांव में उसके बाद इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत रावत द्वारा अधिशासी अभियंता जल संस्थान रानीखेत से बात की गई और उन्हें तत्काल गांव वालों की समस्या से रूबरू करवाया गया। साथ ही पानी के टैंकर द्वारा तुरंत ग्राम वासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वयं जाकर पानी वितरित किया गया। जिससे क्षेत्र की जनता ने काफी हद तक राहत महसूस की।

Exit mobile version