Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग के दूसरे लीग मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स ने सर्विसेज अल्मोड़ा को हराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नर सिंह मैदान में सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग चल‌ रहीं हैं।

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

इसके दूसरे लीग मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स की टीम ने सर्विसेज अल्मोड़ा क्लब को 176 रनों से हराया। रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 36.3 ओवर में 271 रन बनाए। शुभम बिष्ट ने 83 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली जबकि हिमांशु तिवारी ने 42 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेज क्लब की टीम 16.4 ओवर में 95 रन बनकर ऑलआउट हो गई। सर्विसेज अल्मोड़ा के लिए राजेंद्र बिष्ट ने 65 गेंदो में 51 रन बनाए। रानीखेत क्रिकेटर्स के सागर रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिए। आज बुधवार को मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी और बसभीड़ा स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला होगा।

Exit mobile version