Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होम्योपैथिक विभाग की ओर से ठाठ में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों ने उठाया लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां होम्योपैथिक विभाग की ओर से ग्राम पंचायत ठाट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

48 लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय संग्रोली, अल्मोड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन सिंह पांगती, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार एवं टीका सिंह नेगी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की।
इस अवसर पर कुल 48 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

Exit mobile version