Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौसली स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के साथ भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 06 अप्रैल 2023 है। आज हनुमान जन्मोत्सव है। जिस पर आज गुरुवार को जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया।

धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए। जिसमें अल्मोड़ा नगर के थाना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के अलावा त्रिपुरासुंदरी संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, चौसली स्थित पंचमुखी हनुमान गड़ी मंदिर में पूजा-हवन, भजन-कीर्तनों के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर चौसली स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह से पूजा करने लोग पहुंचने लगे थे। मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। भक्तों ने सुंदरकांड समेत भजन कीर्तन आदि भजन गाए। इससे पूर्व हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग वाण का पाठ किया गया। इस मौके पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख आचार्य ऋतु राज, प्रांत सह संयोजक डॉ. राहुल, अरविंद जोशी, सुनिल यादव, बहादुर सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, सुन्दर सिंह लटवाल, विपिन चंद्र गुरुरानी, पान सिंह बिष्ट, दिवान ढैला, मनोज सिंह पवार, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, शंकर जोशी, अतुल वर्मा, नीरज सिंह पवार, गौरव कुमार, आशीष कुमार, निकेष उपाध्याय, प्रतिभा वर्मा, रोहित वर्मा, मदन रावत, मनोज लटवाल, विजय भट्ट, आनंद सिंह राणा, जगदीश लटवाल, गोपाल तिवारी, गोविंद अधिकारी, हरीश बिष्ट, कन्नू तिवारी, कमलेश अधिकारी, मनीष तिवारी, कैलाश छिमवाल, कमलेश कनवाल, मोहित अधिकारी, आकाश महिवाल, राहुल वोहरा गिरिश फर्त्याल, सुमित तिवारी, दीपक साह, अतुल साह, मदन लाल साह, प्रमोद पांडे, पंकज बिष्ट, रवि वर्मा, अरुण वर्मा, शिवम् वर्मा, धीरज साह, अभिनव साह, मयंक कार्की, जगदीश चंद्र पांडे, विनोद वैष्णव, वैभव पांडे, अनिल सनवाल आदि लोगों मौजूद रहे।

Exit mobile version