अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर के धारानौला में हल्द्वानी हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हल्की टक्कर हो गई।
ट्रक और कार की टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को धारानौला के पास ट्रक यूके 04 पीबी 8586 और विपरीत दिशा से आ रही कार यूके 01 ए 7119 की आपस में हल्की टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन दोनों चालकों में विवाद हो गया और दोनों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जिससे यहां करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके बाद पुलिस के बीच बचाव व दोनों चालकों के आपसी समझौते के बाद विवाद सुलझा और वाहन किनारे हुए।