Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मौसमी बीमारियों के बढ़ रहे मरीज, जिला अस्पताल की ओपीडी 1700 पार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। अल्मोड़ा में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अस्पतालों में पीलिया और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं।

मौसम में बदलाव ला रहा मौसमी बीमारियां-

मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि चार दिनों में ओपीडी 1752 रही। जिसमें जिला अस्पताल में नौ जून को 415, 10 जून को 407, 11 जून को 374, 13 जून को 556 ओपीडी रही। जिसके चलते डॉक्टरों ने लोगों को साफ स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी है।

Exit mobile version