Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, सत्यापन कराये बिना किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का काटा चालान

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक- 06.04.2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर कार्यवाही

चेकिंग अभियान के दौरान सोमेश्वर निवासी 02 मकान मालिकों द्वारा पुलिस सत्यापन कराये बिना किरायेदार रखने पर सम्बन्धित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 5-5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही कर कुल 10 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।

पुलिस की अपील

इसके उपरान्त सोमेश्वर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।

Exit mobile version