Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर बुलेट चला रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग व ओवर सवारी/ ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर दिनांक- 06.04.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-01 B-8452 बुलेट मोटर साईकिल को चैक करने पर चालक सचिन जोशी निवासी एनटीडी, जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया, चालक का मेडिकल परीक्षण कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई, जिस पर वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन बुलेट मो0सा0 को सीज किया गया।

Exit mobile version