Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग हुई तेज, आज संयोजक मंडल का किया जाएगा गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में नगर पालिका की मांग के लिए लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

बैठक में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

जिसके बाद आज सोमवार को आंदोलन को और धार देने के लिए संयोजक मंडल का गठन किया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि आज सोमवार को दोपहर 12 बजे गांधी चौक पर बैठक का आयोजन होगा। सभी से इस बैठक में भाग लेने की अपील की गई है। दरअसल सिविल एरिया को छावनी क्षेत्र से अलग कर चिलियानौला नगर पालिका में मिलाने की मांग के जिए लोग कई दिनों से संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनरत हैं।

Exit mobile version