Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम ने “भिक्षा नही शिक्षा दें” अभियान के तहत 08 बच्चों का स्कूल में कराया एडमिशन

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत प्रथम चरण में शिक्षा ग्रहण हेतु चिन्हित किये गये बच्चों का दितीय चरण में स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है।

पुलिस का अभियान

आज दिनांक- 10.04.2023 को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा प्रथम चरण में चिन्हित बच्चों में से (प्राथमिक विद्यालय पंचधारा में 01 बच्चें , राजकीय प्राथमिक विद्यालय एनटीडी में 02, आंगनबाड़ी केन्द्र रानीधारा में 05 बच्चों का) कुल 08 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया है। बच्चों के परिजनों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है। चिन्हित शेष बच्चों का भी प्रचलित अभियान में स्कूल में दाखिला कराया जायेगा।

अब तक कुल 45 बच्चों का कराया दाखिला

प्रचलित अभियान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पूर्व में 37 बच्चों व आज 08 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराकर अब तक कुल 45 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है।

यह लोग रहें शामिल

ऑपरेशन मुक्ति टीम में कांस्टेबल बालम सिंह, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल सुरेश गिरी व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि लोग शामिल रहें।

Exit mobile version