Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा- रामनगर सड़क पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया धरना, कही यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अपने पैतृक गांव मोहनरी से रामनगर लौट रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोमवार को अल्मोड़ा-रामनगर हाईवे पर मोहान के पास गड्ढों के बीच धरना दिया।

सड़क पर दिया धरना

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को फेसबुक पर साझा करते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश में सड़कों की दर्दनाक कहानी है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की सबसे पुरानी सड़कों में शामिल है जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रामनगर से रानीखेत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाली इस सड़क की बदहाली को लेकर वे पूर्व में तीन बार धरना दे चुके हैं लेकिन सरकार की नींद नहीं खुली। इसके बावजूद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। जिसके कुछ देर बाद वे वहां से रामनगर रवाना हो गए।

Exit mobile version