Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने नगर व्यापार मंडल के सदस्यों, नगर पालिका सभासदों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2023 को कोतवाली अल्मोड़ा में सीएलजी मेंबर/ ग्राम प्रधान/व्यापार मंडल अध्यक्ष/नगर पालिका पार्षद व नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

साइबर अपराधों के प्रति रहें जागरूक

उपस्थित जनों को साईबर अपराध के प्रति जागरुक कर बचाव के तरीके बताये गये तथा अन्य लोगों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। आगामी ईद त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने एवं नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु रखने हेतु विचार विमर्श किया गया।

पुलिस से सहयोग की अपील

गोष्ठी में मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा बाजार में नाबालिग बच्चों के मोटरसाइकिल चलाने से रोकने के लिए अभियान चलाने एवं राजपुरा पार्षद द्वारा शहर के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही करने का आग्रह किया गया। सीओ अल्मोड़ा द्वारा सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया तथा सभी से पुलिस को सहयोग करने की अपील की गयी।

यह लोग रहें उपस्थित

गोष्ठी में नगर व्यापार मण्डल सदस्यों, नगरपालिका सभासदों व नगर के सम्भ्रान्त व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक तथा कोतवाली अल्मोड़ा के एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी उपस्थित रहे।

Exit mobile version