Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लिफ्ट लेकर स्कूटी में बैठ रहा था युवक, गश खाकर गिरा नीचे, मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। रानीखेत में हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर उपराड़ी में स्कूटी से गिरकर युवक की मौत हो गई।

स्कूटी से गिरकर युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार उपराड़ी निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र स्व. वीरेंद्र लाल एक होटल में कार्यरत था। बुधवार की दोपहर वह होटल से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में उसे परिचित की स्कूटी आती दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष ने उससे लिफ्ट मांगी और जैसे ही बैठ रहा था कि अचानक गश खाकर सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रेन हेमरेज हो सकती है वजह

इस संबंध में अस्पताल के डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट थी। नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। संभवत: ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हुई होगी।

Exit mobile version