Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर नदी पर पुल का शुरू हुआ निर्माण कार्य, इतने करोड़ रुपए से बनेगा पक्का पुल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ताकुला ब्लॉक के 12 से अधिक दुर्गम गांवों के ग्रामीणों को जल्द जोखिम भरे सफर से मुक्ति मिल जाएगी।

पुल का निर्माण

जी हां इन गांवों को जोड़ने वाली बसौली झिझाड़-नाई ढ़ौल सड़क के बिनसर नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग पूरी हो गई है। दो करोड़ रुपये से नदी पर पुल निर्माण शुरू हो गया है। जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की चार हजार से अधिक की आबादी को होगा।

Exit mobile version