Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, पुलिस सत्यापन न कराना पड़ा भारी, 02 मकान मालिकों का काटा 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 14.04.2023 को थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान 35 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन न कराने पर कार्यवाही

02 मकान मालिकों द्वारा अपने किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

पुलिस की अपील

इसके उपरान्त लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।

Exit mobile version