Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 18 अप्रैल को डीएम सोमेश्वर में विभिन्न स्थानों का करेंगी भ्रमण, इन विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना सिंह द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:30 बजे से तहसील सोमेश्वर अन्तर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण/चौपाल कार्यक्रम एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी इन विकास कार्यों का करेंगी निरीक्षण

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह दक्षिण कैलाश आश्रम एड़द्यौ मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों/विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही ग्राम नैनोली में विकास कार्यों का निरीक्षण/प्राथमिक पाठशाला नैनोली का निरीक्षण एवं स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता एवं बैठक करेंगी।

जनता की समस्याओं का होगा निस्तारण

उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे जिलाधिकारी के निरीक्षण/भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version