Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जीजीआईसी अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार इसमें पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की 250 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 75 परीक्षक और 8 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे। जिसमें से 14 परीक्षक और चार प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में नियुक्त किए गए 166 परीक्षकों में से 32 अनुपस्थित रहे। नियुक्त किए गए 17 प्रधान परीक्षकों के सापेक्ष छह अनुपस्थित रहे।

Exit mobile version