Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आओ हम सब योग करें अभियान: प्रशिक्षिका मीनाक्षी पाण्डे द्वारा कराया गया योगाभ्यास

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा संचालित आओ हम सब योग करें अभियान में आज सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में योग प्रशिक्षिका मीनाक्षी पाण्डे द्वारा योगाभ्यास कराया गया

योगाभ्यास+

जिसमें इन्होंने योग की महत्वता को बताते हुए सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम तथा कल्याण मंत्र का अभ्यास कराया। साथ ही इन्होंने योग से मिलने वाले लाभ भी बच्चों को बताए। जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए। जिसमें
आसन – वज्रासन, बालासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, पश्चिमोत्तासन
आदि योगाभ्यास कराया गया। योग कैंप में विद्यालय के अध्यापक एवं 129 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version