Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला संवैधानिक मार्च, एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का किया आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज रविवार को जिलेभर के विभिन्न विकासखंडों के सैकड़ों कर्मचारी एनएमओपीएस के बैनर तले नंदादेवी मंदिर परिसर में एकजुट हुए। कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर मालरोड होते हुए नगर के चौघानपाटा तक संवैधानिक मार्च निकाला।

कहीं यह बात

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां सभा में वक्ताओं ने कहा कि कहा कि पेंशन कार्मिकों के भविष्य की गारंटी और उनके बुढ़ापे की लाठी है। लेकिन सरकार ने कार्मिकों की मेहनत की कमाई को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा की सरकार कहती है, कि पेंशन लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था खतरे में आ जाएगी। लेकिन दूसरी ओर पूंजीपतियों के हजारों करोड़ों के ऋण माफ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की नई पेंशन स्कीम अगर इतनी ही अच्छी व्यवस्था है तो सबसे पहले इसे विधानसभा और संसद के सदस्यों पर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने सरकारें बदल दी है। जो नहीं बदलेगा उसे हम बदल देंगे। इस मौके पर सभी ने पुरानी पेंशन बहल होने तक आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।

Exit mobile version