Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जल्द स्थापित होगी मल्टीपारा मशीनें, मरीजों को मिलेगी राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मल्टीपारा मशीनें लगाई जाएंगी।

जानें

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के इंमरजेंसी में अब मरीजों की जांच मल्टीपारा मॉनिटर मशीन से की जाएगी। इन मशीनों के लगने से एक्सीडेंट, गंभीर बीमार और डिलीवरी के समय मरीज को एक साथ कई जांच की सुविधा प्राप्त होगी। इससे चिकित्सक गंभीर बीमार व्यक्ति की स्थिति का सही-सही आंकलन कर पाएंगे। बताया गया है कि जिला अस्पताल में अस्पताल में चार मशीनें पहुंच गई है। जिन्हें जल्द स्थापित कर दिया जाएगा। इससे दूर दराज के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version