Site icon Khabribox

अल्मोड़ा से घूमकर लौट रहें पर्यटकों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

अल्मोड़ा से घूमने के बाद पर्यटकों की बस वापस जयपुर लौट रहीं थीं। तभी वह हादसे का शिकार हो गयी।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सैलानियों से भरी मिनी बस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति और आठ साल बच्चा है। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि राजस्थान के जयपुर का रहने वाला एक परिवार अल्मोड़ा घूमने के लिए गया था। इसके लिए परिवार ने एक मिनी बस किराए पर ली थी। मंगलवार तड़के सभी लोग बस से वापस जयपुर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version