अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विश्व हिन्दू परिषद अल्मोड़ा की मंगलवार को बैठक हुई।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
जिसमें परिषद के कार्यों को प्रखंड और खंडों तक विस्तारित करने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान मोहित तिवारी को अल्मोड़ा नगर का बजरंग दल संयोजक व मनोज आर्या को हवालबाग का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गोविंद खोलिया को हवालबाग, नीरज जोशी को भैंसियाछाना, अरुण कपकोटी को लमगड़ा, सूरज कुमार को ताकुला प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं, मनोज आर्या को हवालबाग, भैंसियाछाना में राजेंद्र सिंह, जागेश्वर से कैलाश चंद्र तिवारी, लमगड़ा से भगवत फर्त्याल को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया।
यह लोग रहें मौजूद
बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह नयाल, उपाध्यक्ष रणजीत नयाल, गणेश दत्त जोशी, गोविंद सिंह कनवाल, रवि जोशी, गौरव जोशी, त्रिलोक सिंह, नंदन प्रसाद, अरुण कपकोटी, नंदाबल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।