Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन मुक्ति टीम ने आज 03 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला, जारी है यह अभियान

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत स्कूल नहीं जा रहे बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है।

परिजनों से की अपील

इसी क्रम में आज दिनांक- 19.04.2023 को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अभियान के तहत 03 बच्चों को चिन्हित कर उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनकी काउंसलिंग कर तीनों बच्चों प्राथमिक विद्यालय पंचधारा में दाखिला कराया गया है। परिजनों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है।

यह लोग रहें शामिल

ऑपरेशन मुक्ति टीम में कांस्टेबल बालम सिंह, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल सुरेश गिरी व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि शामिल रहे।

Exit mobile version