Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोगों की मांग, सल्ट के सभी गांवों को रेगुलर पुलिस में करें शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मौलेखाल में सल्ट के जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड के सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की मांग की हैं।

कहीं यह बात

इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है। इस ज्ञापन को लेकर तहसीलदार दलीप सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि राजस्व पुलिस के पास संसाधनों की कमी से अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। अन्य अपराधों को रोकने में भी राजस्व पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करना जरूरी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेगुलर पुलिस को मिलनी चाहिए। इस पर शीघ्र निर्णय की मांग की है।

Exit mobile version