Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल संकट से 250 से अधिक की आबादी परेशान, प्राकृतिक जल स्रोतों से ढोना पड़ रहा पानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी पानी का संकट बना हुआ है। इससे लोग काफी परेशान हैं।

पेयजल संकट

यहां हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना लोधिया के मल्ली बरसीमी गांव में फेल साबित हो रही है। यहां के घरों में अब तक कनेक्शन नहीं लग सके हैं और पेयजल योजना का निर्माण भी नहीं हुआ है। ऐसे में यहां की 250 से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। जिस पर प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर ग्रामीण अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

Exit mobile version