Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही, चाय की दुकान में शराब परोसने पर दुकानदार गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक- 21.04.2023 को धौलछीना पुलिस द्वारा होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान देवेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी ग्राम छानी, पो0 बाड़ेछीना, थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा को अपनी परचून/चाय की दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसने पर दुकान से 02 भरी व 01 अधभरी बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

किया गिरफ्तार

साथ ही अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- हे0कानि0 गोपाल सिंह, थाना धौलछीना
2- कानि0 धनी राम, थाना धौलछीना

Exit mobile version