Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन जारी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में छावनी की सिविल एरिया को नगर पालिका बनाने की मांग लगातार जारी है।

आंदोलन को सहयोग करने की अपील

इसको लेकर नागरिकों का धरना प्रदर्शन 37वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर गांधी पार्क में आयोजित धरने के दौरान सभी से आंदोलन को सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही तय हुआ कि आंदोलन को वृहद रूप देने के लिए बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

यह लोग रहें शामिल

रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने में रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

Exit mobile version