Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मां दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के दुगालखोला स्थित मां दुर्गा मंदिर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है।

श्रीमद्भागवत कथा की दिव्य महिमा का किया वर्णन

इस अवसर पर कथा के शुभारंभ मौके पर ढोल-नगाड़ों व महिलाओं ने पांरपरिक परिधान में सजधज कर कलश यात्रा निकाली। कथावाचक कमल किशोर उप्रेती ने मोक्ष प्राप्ति के प्रसंग की कथा सुनाई।

यह लोग रहें शामिल

इस मौके पर संजय दुर्गापाल, मुख्य पुजारी कमलेश तिवारी, मनोज बिष्ट, मुख्य यजमान ईश्वरी दत्त गुरुरानी, मुकुल दुर्गापाल, भुवन जोशी, नितिन गुरुरानी, मनोज दुर्गापाल, रोहित लोहनी आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version