Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तेंदुए का मृत शावक समझ मचा हड़कंप, उमड़ी भीड़, जांच में निकली जंगली बिल्ली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के तल्ला जोशी खोला में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास एक गुलदार का शावक मृत अवस्था में मिलने की खबर मिली थी।

जंगली बिल्ली का शव निकला

जिसे देखने काफी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इससे वन महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची टीम ने उसकी जांच की तो वह जंगली बिल्ली निकली। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शव का रंग गुलदार की तरह दिखाई दे रहा था। लेकिन उसका मुंह, पूंछ तथा उसके शरीर में पड़े धब्बे गुलदार से अलग लग रहे थे। जिसके बाद उसका अच्छी तरह से जांच की। जांच में पता चला कि वह जंगली बिल्ली है।

Exit mobile version